वार्ड 49 में रोड क्रॉस निर्माण का भूमि पूजन, 8 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

भोपाल:राजधानी के वार्ड क्रमांक 49 में आज विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर श्रीमती मालती राय ने 11 स्टॉप के पास लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रोड क्रॉस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी और स्थानीय निवासियों को सुविधा प्राप्त होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद अरविंद वर्मा, पूर्व पार्षद संतोष हिरवे, भाजपा नेता भगवत रघुवंशी और पंकज शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के यातायात में सुधार आएगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

Next Post

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर प्रदेश,राहत के आसार नहीं

Wed Apr 22 , 2026
लखनऊ, 22 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और विभिन्न जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने तथा तेज सतही हवाएं […]

You May Like