पालदा में दो पक्षों में विवाद, पति-पत्नी से की मारपीट

इंदौर: तेजाजी चौक पालदा क्षेत्र में सुबह पत्नी को साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई. पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि आपत्ति जताने पर पड़ोसी ने गाली गलौज कर उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया.भंवरकुआं थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद सिंह, जो मूलतः राजस्थान के ग्राम गरंडवा के निवासी और वर्तमान में पप्पू की चाल, तेजाजी चौक पालदा में रहते हैं, ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी निलेश से कहा था कि वह उनकी पत्नी कुसुम को बाजार में अपने साथ लेकर न जाए.

इसी बात पर निलेश और उसका बेटा साहिल नाराज हो गए. आरोप है कि दोनों ने सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर निलेश ने हाथ मुक्कों से और साहिल ने प्लास्टिक पाइप से हमला किया, जिससे अरविंद के सिर में चोट आई. बीच बचाव में आई कुसुम को भी दोनों ने हाथ मुक्कों व प्लास्टिक पाइप से मारा, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई. पुलिस ने निलेश और साहिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भागीरथपुरा में पतंग की दुकान पर प्रतिबंधित चीनी मांजा बेचते महिला पकड़ी

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने भागीरथपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से प्रतिबंधित चीनी मांजा जप्त किया. दुकान संचालित करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार, कल शाम करीब 4 बजे मेन रोड भागीरथपुरा स्थित एक पतंग दुकान पर दबिश दी गई. यहां 60 वर्षीय […]

You May Like