संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रदीप पाण्डेय का निधन

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के ग्राम विकास प्रमुख, प्रांत सेवा प्रमुख, भिंड जिला कार्यवाह रहे प्रदीप पाण्डेय का रविवार को निधन हो गया।

72 वर्षीय पाण्डेय मूलतः भिंड के निवासी थे। करीब साढ़े तीन वर्ष से अस्वस्थ चल रहे प्रदीपजी ने रविवार को इंदौर में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा 32 सी सुभाष नगर इंदौर से रवाना हुई। उनका अंतिम संस्कार मालवा मिल मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र वसु मित्र पाण्डेय ने दी। शिक्षक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद संघ कार्य को अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रदीप पाण्डेय के निधन पर अनेक शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

Next Post

कश्मीर पुलिस ने ग्वालियर आकर पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर। कश्मीर के पुलवामा जिले की पुलिस ने ग्वालियर में दस्तक दी है। पुलवामा पुलिस 4 माह पहले लापता हुई एक 17वर्षीय नाबालिग छात्रा की तलाश में आयी थी। जांच में पता चला कि नाबालिग की लोकेशन ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में पाई गयी। उस वक्त छात्रा के 2 […]

You May Like