कश्मीर पुलिस ने ग्वालियर आकर पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। कश्मीर के पुलवामा जिले की पुलिस ने ग्वालियर में दस्तक दी है। पुलवामा पुलिस 4 माह पहले लापता हुई एक 17वर्षीय नाबालिग छात्रा की तलाश में आयी थी। जांच में पता चला कि नाबालिग की लोकेशन ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में पाई गयी। उस वक्त छात्रा के 2 भाई और अन्य परिजन भी ग्वालियर आये थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी।

पुलवामा से 5 सदस्यीय पुलिस टीम ग्वालियर आयी। हालांकि नाबालिक और उसे भगाकर लाने वाला विशाल शर्मा पुलिस को नहीं मिला है लेकिन टीम ने विशाल के पिता अशोक शर्मा और भाई पंकज शर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलवामा पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ आयी थी। अब उन्हें पुलवामा ले जाकर पूछताछ की जायेगी।

चार महीने पहले कश्मीर के पुलवामा मेंटर से एक 17 वर्षीय छात्रा लापता हो गई थी। करीब 14 दिन बाद उसकी लोकेशन सोशल मीडिया के जरिए ग्वालियर में ट्रेस हुई। इसके बाद छात्रा के दो भाई अपनी बहन की तलाश में ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने ग्वालियर के एसएसपी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई और बताया कि उनकी बहन को ग्वालियर के रायरू निवासी विशाल शर्मा नामक एक ट्रक ड्राइवर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया है। छात्रा के भाइयों ने खुद जांच-पड़ताल की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि विशाल ने आगरा के पास अपना ट्रक भी छोड़ दिया था। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने पर छात्रा के ग्वालियर में होने के स्पष्ट प्रमाण मिले। इसके बाद पुलवामा में एफआईआर दर्ज कराई गई।

Next Post

बंगलादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

Sun Jul 20 , 2025
मीरपुर 20 जुलाई (वार्ता) तस्कीन अहमद (तीन विकेट) और मुस्तफिज़ुर रहमान (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद परवेज हुसैन इमॉन (नाबाद 56 ) मो. तौहीद हृदोय (36) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में 27 गेंदें शेष रहते पाकिस्तान को सात विकेट […]

You May Like