मुझे बचाना मत…चिल्लाकर छोटे पुल से कूदी युवती, मौत

जबलपुर: तिलवारा अंतर्गत नर्मदा नदी के छोटे पुल पर एक अज्ञात युवती पहुंची। उसने नीचे मौजूद लोगों की तरफ देखकर चिल्लाया मुझे बचाना मत और गहरे पानी में छलांग लगा दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता या उसे बचाने पहुंचता, युवती तेज धार और गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका की तलाश और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार घाना निवासी चिंटू बर्मन (38) तिलवारा घाट पर नाव चलाने का काम करता है वह घाट के पास ही मौजूद था। घाट किनारे कुछ लोग स्नान कर रहे थे, तभी करीब 19-20 वर्ष की एक अज्ञात युवती छोटे पुल पर पहुंची। उसने चिल्लाकर कहा कि कोई उसे बचाने की कोशिश न करे और देखते ही देखते गहरे पानी में कूद गई। नाविक चिंटू बर्मन उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ा, लेकिन जब तक वह युवती के पास पहुंच पाता, वह गहरे पानी में डूब चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतिका की उम्र लगभग 19 से 20 वर्ष है। पुलिस आसपास के थानों और जिलों में हाल ही में दर्ज हुई युवतियों की गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

Next Post

मूर्ति व्यापारी के दो बैंक खातों से बिनाओटीपी उड़ाए 2.68 लाख

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना गुलौआ चौक में मूर्ति व्यापारी के दो बैंक खातों से बिना किसी ओटीपी या पासवर्ड शेयर किए शातिरों ने 2 लाख 68 हजार 960 रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुलौआ चौक निवासी अतुल विश्वकर्मा 24 वर्षीय भेड़ाघाट में मूर्तियों की दुकान लगाता […]

You May Like