युवक की बेरहमी से हत्या, दो को पकड़ा 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर में पिता को अपशब्द कहने से भड़के बेटे ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेर सिंह तेकाम (48 ) निवासी ग्राम नारायणपुर का शंभू सिंह तेकाम (23) के पिता के साथ पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसी बात पर शेर सिंह ने शंभू के पिता को सरेराह अपशब्द कहे। पिता के अपमान की बात जब बेटे शंभू को पता चली, तो उसने बदला लेने की ठान ली। शंभू सिंह तेकाम अपने 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शेर सिंह के घर धमका। दोनों ने घर में घुसते ही शेर सिंह को घेर लिया और डंडों से उनके सिर और हाथों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना भीषण था कि शेर सिंह लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue Oct 20 , 2026
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत चौपड़ा मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवरी अमगवां निवासी सुनील भूमिया (33) का साला दिलीप कुमार […]

You May Like