दो दिनों में 6 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, 60 लीटर अवैध शराब जब्त, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। अवैध शराब के खिलाफ मुलताई पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए छह अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 60 लीटर से अधिक शराब जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में 25 और 26 अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई।

25 अप्रैल को की गई कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 42.830 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें कच्ची महुआ शराब, देशी शराब, बीयर और अन्य मदिरा शामिल हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 21 हजार 150 रुपये बताई गई है।

वहीं 26 अप्रैल को परमण्डल जोड़ क्षेत्र में एक आरोपी के पास से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार 840 रुपये है। इसके अलावा चंदौरा कॉलेज के पास एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से विदेशी और मसाला शराब जब्त की गई।

सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Next Post

एनआरएआई की 75वीं वर्षगांठ पर शूटिंग लीग की घोषणा

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करते हुए अपनी 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत की। इस खास मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और एथलीट मौजूद थे। इस […]

You May Like