शिल्पी प्लाजा की गैलरी में व्यापारियों ने किया कब्जा

रीवा:शहर का सबसे खूबसूरत शिल्पी प्लाजा बाजार अस्थाई अतिक्रमण के चपेट में है. ए और बी ब्लाक के अंदर ग्राहको एवं व्यापारियों के निकलने के लिये बनी गैलरी में दुकानदारो ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है.दुकान के बाहर कही पर काउंटर सजाया गया है तो कही पर सामान का डिसप्ले लगा दिया गया है. जिसकी वजह से आने जाने में दिक्कत होती है. कई बार नगर निगम ने हटाने की कार्यवाही की, उसके बाद पुन: गैलरी में सामान रख लिया जाता है. ए और बी ब्लाक के गैलरी से निकलना मुश्किल होता है.

बमुश्किल से दो से चार लोग ही निकल पाते है जबकि 12 फिट की गैलरी बनी है. ए-ब्लाक की स्थित यह है कि सीढ़ी के नीचे तक दुकाने लगी है और खाली परिसर में अस्थाई अतिक्रमण है. कई बार नगर निगम में शिकायत हुई और हटाया भी गया. उसके बाद दुकानदार फिर से सामान रखकर गैलरी में कब्जा कर लेते है.

कई जगह गैलरी में ही स्टोन बना लिया गया है. व्यापारी भी कोई विरोध नही करते है यही वजह है कि लगातार गैलरी चलने लायक अब नही बची है. खरीददारी करने वाले लोग बाहर से निकलने को विवश है, पूरी गैलरी में दुकानदारो का अस्थाई कब्जा है. नगर निगम को चाहिए कि सख्ती से कार्यवाही करने के साथ चालान किया जाय तभी जाकर दुकानदार गैलरी में सामान रखना बंद करेगे और ग्राहको को राहत मिलेगी.

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ मोहन यादव ने अर्पित की पुष्पांजलि

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश […]

You May Like