भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
