राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण मिलने पर जीवाजी क्लब ने किया यादव का अभिनंदन

ग्वालियर। सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव का जीवाजी क्लब द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने यादव को सम्मानित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित समारोह में कृभको द्वारा भगवान सिंह को राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस राष्ट्रीय सम्मान के बाद जीवाजी क्लब ने उनका अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश सहित ग्वालियर के लिए उपलब्धि है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन में किसी भी सम्मान या पुरस्कार का मिलना अधिक जिम्मेदारी से काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता इतना बड़ा क्षेत्र है जो देश की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्थाओं को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम में जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव संजय वर्मा, शिववीर सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, चन्द्र मोहन नागौरी, गजेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

डीबी मॉल पर करंट वाले मामले में निगम का सहायक यंत्री निलंबित 

Fri Oct 2 , 2026
भोपाल। डीबी मॉल के सामने 27 सितंबर को बिजली के खंभे से करंट लगने से दिव्यरूपी तिवारी हुई मौत की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आ गई. यह जांच कलेक्टर के द्वारा गठित चार सदस्यीय दल ने की. जिसमें समिति ने नगर निगम के अधिकारी दोषी पाया उसके बाद कलेक्टर […]

You May Like