
भोपाल। डीबी मॉल के सामने 27 सितंबर को बिजली के खंभे से करंट लगने से दिव्यरूपी तिवारी हुई मौत की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आ गई. यह जांच कलेक्टर के द्वारा गठित चार सदस्यीय दल ने की. जिसमें समिति ने नगर निगम के अधिकारी दोषी पाया उसके बाद कलेक्टर ने रिपोर्ट निगमआयुक्त को भेज दी. जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने जिम्मेदारी तय करते हुए विद्युत शाखा के सहायक यंत्री सुमित सिंह को निलंबित कर दिया है. रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने सुमित सिंह पर अपने दायित्वों में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है.
-2022 से निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे
निलंबित कर्मचारी सुमित सिंह लोक निर्माण विभाग के विद्युत/यांत्रिकी उप संभाग राजगढ़ में पदस्थ थे और नवंबर 2022 में प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम भोपाल में सहायक यंत्री (विद्युत) के पद पर आए थे. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय निगम का यांत्रिक विभाग रहेगा.
