रायपुर में सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन

रायपुर 23 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।

सहकारिता से समृद्धि के पवित्र कार्य में सक्रिय संगठन सहकार भारती के तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन में देशभर से बुनकर सहकारी समितियों के हज़ारों प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अधिवेशन के उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार पूर्वान्ह़न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट के सामने होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा करेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा समेत मंत्री रामविचार नेताम, जनप्रतिनिधि एवं सहकार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी डॉ. उदय जोशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकार भारती), दीपक कुमार चौरसिया (राष्ट्रीय महामंत्री, सहकार भारती), संजय पाचपोरे (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सहकार भारती) ने दी।

 

Next Post

मध्यप्रदेश सरकार लगभग 14 हजार कैदियों को देगी समयपूर्व रिहाई

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार राज्य की जेलों में बंद लगभग 14 हजार कैदियों को सजा में छूट देते हुए 60 दिन पूर्व उनकी रिहाई करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों […]

You May Like