एफपीआई का निवेश अगस्त के पहले दो सप्ताह में 15,691 करोड़ रुपये बढ़ा

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,691 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

शुद्ध निवेश बाजार में लगाये गये पैसे और बाजार से निकाले गये पैसे का अंतर है।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 16,621 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट और हाइब्रिड में वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा।

हाइब्रिड में एफपीआई का निवेश 649 करोड़ रुपये कम हो गया। डेट से उन्होंने 341 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। म्यूचुअल फंड में उन्होंने 60 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं। जुलाई में उन्होंने 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में जनवरी से अबतक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से 1,57,150 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

Next Post

मानसून में दिल्ली बनी जलभराव एवं जाम की राजधानी : कांग्रेस

Sun Aug 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मानसून और त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी में जगह-जगह जारी सड़क एवं नालियों की खुदाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों और नालों को खोदकर अधूरा […]

You May Like