स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक

मुंबई, थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई 15वें दिन घटकर 1.60 करोड़ रुपये रह गई है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की टक्कर के चलते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं। शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म अब हॉलीवुड की बड़ी रिलीज ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के सामने संघर्ष करती नजर आ रही है। टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन सीरीज की नई फिल्म की वजह से ‘जन नायकन’ के शो और दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में चुनौति और कड़ी होने वाली है, जिससे फिल्म की कमाई पर और बुरा असर पड़ सकता है।

‘जन नायकन’ ने रिलीज के 15वें दिन देशभर में केवल 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर एक दिन पहले की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन लगभग 2 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज किया गया था। बीते दिन देशभर में इस फिल्म के कुल 3,901 शो आयोजित किए गए थे। इस गिरावट के बाद भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश में इसका कुल नेट कलेक्शन 185.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

ओवरसीज बाजार में भी धीमी पड़ी थलपति की रफ़्तार
विदेशी बाजार की बात करें तो वहां भी ‘जन नायकन’ की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। 15वें दिन ‘जन नायकन’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से महज 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब 92.80 करोड़ रुपये हो गया है।

अगर दुनिया भर में हुई कुल कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘जन नायकन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि आंकड़ों में यह आंकड़ा बड़ा दिखता है, लेकिन दैनिक कमाई में आ रही गिरावट फिल्म के लंबे समय तक टिके रहने पर सवाल खड़े कर रही है।

आने वाली बड़ी फिल्मों से मिलेगी और कड़ी चुनौती
खबरों के अनुसार ‘जन नायकन’ के लिए आने वाला समय आसान नहीं होगा। अगले हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन’ जैसी फेमस फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

इन नई फिल्मों के आने के बाद सिनेमाघरों में ‘जन नायकन’ के शोज की संख्या में और कटौती की जा सकती है। स्पाइडर-मैन के जैसी आगामी बड़ी फिल्मों के दबाव के बीच विजय की इस फिल्म के पास सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए बहुत कम समय बचा है।

 

Next Post

रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे

Fri Aug 7 , 2026
मुंबई, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सेंसर बोर्ड ने 9 बड़े बदलावों के बाद यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म से 4 मिनट के सीन हटाए गए बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों […]

You May Like