मुहाड़ा घाट खाई में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी 

देवास /उदयनगर थाना क्षेत्र के मुहाड़ा घाट खाई में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई

जब ग्रामीणों ने बकरी चराते हुवे  एक अज्ञात महिला का शव देखा। 100 डायल सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि महिला का शव बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव प्रथम ड्रस्टीया में लगभग 3 दिन पुराना है।

उदयनगर पुलिस ने गहरी खाई से बड़ी मसक्कत के बाद शव को खाई से निकाला गया ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर लाया गया

जहा डॉक्टर अंशुल कनाशिया ने शव को देख कहा कि महिला की डेड बॉडी दी कम्पोज हो चुकी है जिसे पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के खुड़ैल सिमरोल बागली आदि थानों को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मोके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस ने भीड़ को हटाकर पंचनामा कार्यवाही की। थाना प्रभारी अनिता सिंह  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शव को उदय नगर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर पोस्टमार्टम रूम में रखवाया सुबह पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा जाएगा अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अंशुल कनसिया के अनुसार महिला का व लगभग तीन दिन पुराना है अभी कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Next Post

नवोदय विद्यालय में 9 वीं के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी टीम

Mon Aug 25 , 2025
अमरकंटक। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को कक्षा 9वीं के छात्र कृत वर्मा (निवासी वेंकटनगर, अनूपपुर) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रावास में सहपाठियों ने उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत शिक्षकों को सूचना दी। स्टाफ द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत […]

You May Like