झाबुआ: आदि कर्मयोगी डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब कार्यक्रम का समापन कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को चरणबद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और प्रमाणपत्र वितरित किए।
अभियान के तहत जिले के 651 गांव चयनित हुए हैं, जिनमें झाबुआ जनपद के 109, रामा के 118, राणापुर के 95, मेघनगर के 111, थांदला के 108 और पेटलावद के 110 गांव शामिल हैं। प्रत्येक 15 ग्राम का एक क्लस्टर बनाकर आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास व पंचायत विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास होगा।
