सुबह बारिश की फौरी राहत, दोपहर बाद चढ़ा पारा

सतना :मध्यम गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश ने रविवार की सुबह को खासा सुहाना और राहत भर बना दिया. लेकिन लोगों को मिली यह राहत अधिक देर तक नहीं टिक सकी और दोपहर बाद चिलचिलाती धूप के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए. इसी कड़ी में मौसम विभाग द्वारा भी अगले कुछ दिनों तक तापमान बढऩे और हीट वेव चलने की चेतावनी भी दी जा रही है.

मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. सुबह जैसे ही धूप निकलने का समय हुआ वैसे ही घने बादलों ने डेरा जमा लिया और देखते ही देखते बारिश शुरु हो गई. हलांकि बारिश का यह दौर रुक रुक कर तकरीबन 20 मिनट तक ही जारी रहा. लेकिन उसके बाद 31 मिकी प्रति घंटके की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने मौसम को काफी हद तक राहत भरा बना दिया.

लेकिन चंद घंटे बाद ही बादल छिटकने लगे और चिचिलाती धूप ने डेरा जमाना शुरु कर दिया. जिसका नतीजा यह हुआ कि दिन का तापमान तेजी से बढऩे लगा. रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. हलांकि अधिकतम तापमान में न सिर्फ पिछले दिन की तुलना ममें 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई बल्कि यह सामान्य की तुलना में 0.5 डिग्री कम आंका गया. यही हाल न्यूनतम तापमान का भी रहा. 27 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान में जहां 24 घंटे में 0.8 डिग्री की कमी देखने को मिली पहीं यह सामान्य की तुलना में 0.3 डिग्री कम आंका गया.

हलांकि सुबह बारिश होने के कारण हवा ममें नमी की मात्रा में इजाफा हुआ. लेकिन चिलचिलाती धूप और तापमान बढऩे के कारण शाम होते होते इसमें कमी आने लगी. प्री मानसून से पहले गर्मीमौसम विभाग द्वारा संभावना जताई गई कि दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला सोमवार से ही शुरु हो जाएगा, जो कि अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. तापमान बढऩे के कारण गर्म हवाओं का असर भी शुरु होने की संभावना है. हलांकि इस बार प्री मानसून गतिविधि के थोड़ा पहले ही शुरु होने की संभावन जताई जा रही है. लेकिन उससे पहले भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है.

Next Post

मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग

Mon May 18 , 2026
मैक्सिको के प्यूब्ला राज्य में बंदूकधारियों के हमले में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। बढ़ती कार्टेल हिंसा के कारण सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर हैं। मैक्सिको के प्यूब्ला राज्य में रविवार को हुई एक भीषण गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया है। […]

You May Like