भोपाल, 10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेशवासियों को विश्व दलहन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री कंषाना ने कहा है कि विश्व दलहन दिवस तुअर, मूसर, चना, मटर, मूंग, उड़द आदि दालों के महत्व और फायदों को दर्शाता है। यह प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दालें बहुत लाभकारी होती हैं। दालों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन और मिनरल सहित कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अपने भोजन में दालों का उपयोग करके जीवन शैली को स्वस्थ बनाया जा सकता है। प्रदेश में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रदेश में सोयाबीन, मसूर, उड़द का क्षेत्राच्छादन देश में सर्वाधिक है।
Next Post
38वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि- यादव
Mon Feb 10 , 2025
भोपाल ,10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरवशाली क्षण है। श्री यादव ने कहा है कि उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने […]

