आइची नागोया, 25 सितंबर (वार्ता) भारत के विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में शानदार जीत हासिल की और 45.27 सेकंड का समय लेकर फ़ाइनल के लिए सीधे क्वालिफ़ाई किया। उनका समय तीनों हीट में सबसे तेज़ था। 400 मीटर का फ़ाइनल कल होगा।
पुरुषों की हैमर थ्रो में दमनीत सिंह नौवें और प्रवीण कुमार 11वें स्थान पर रहे
भारत के दमनीत सिंह ने पुरुषों की हैमर थ्रो के फ़ाइनल में 67.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवां स्थान हासिल किया, जबकि उनके साथी प्रवीण कुमार 65.24 मीटर के साथ 11वें स्थान पर रहे।
