पटाखा जलाने के नाम पर बदमाशों ने मचाया आतंक

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के सिकंदरी पूरी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने फटाखा जलाने पर विवाद करते हुए देर रात आतंक मचाया. अपनी दहशत दिखाने के लिए बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की, जिससे रहवासियों में डर का महौल भी बना है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात को तौफीक और शिराज नाम के युवक अपने घरों के सामने फटाखा जला रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने दोनों से गाली-गलौच करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया. विवाद के बीच ही बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की.

फायरिंग के दौरान आस-पास के लोग भी जमा होने लगे, तभी बदमाश धमकी देते हुए बाहर निकल आए. बदमाशों के खिलाफ दोनों युवकों ने ऐशबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामले में यह जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धराओं में केस दर्ज किया है. फरियादियों का कहना है कि आरोपियों ने हवाई फायर किया था, जिसका कारतूस एक घर की छत से बरामद भी किया गया है. आरोपियों के खिलाफ रहवासियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने रात के समय ही थाने पहुंच कर शिकायत की. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं होती है. लोगों ने पुलिस से गस्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun Nov 2 , 2025
रीवा। नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनगवां पुलिस ने एक आरोपी को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 58 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. मनगवां पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन