
रीवा। नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनगवां पुलिस ने एक आरोपी को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 58 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया.
मनगवां पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कुईया कला स्थित बच्चन नाला पुलिया के पास अपने साथ एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सीरप लिये खडे होकर ग्राहक तलाश रहा है. मौके पर दबिश देकर घेराबन्दी कर उक्त व्यक्ति को बोरी के साथ पकडा गया. पकडे गये व्यक्ति के कब्जे की बोरी की तलाश ली गई जो बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीले कफ सीरप बरामद हुई. पकड़े गये आरोपी से 58 नग ओनरेक्स कफ सीरफ कीमती 12180 जप्त की गई है. अवैध नशीले कफ सीरप को मौके जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लगाया गया. जिससे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया.
