
हटा/दमोह।हटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसडीओपी कृष्णपाल सिंह को बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से प्रशंसा पत्र भेजा गया है। पत्र में उनके द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की सराहना की गई है।पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने SDOP कृष्णपाल सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसमें दमोह जिले के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
