घर में घुसकर स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल, 14 जनवरी. गुनगा इलाके में रहने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है. गांव में ही रहने वाला 22 वर्षीय लोकेश नामक युवक सब्जी का ठेला लगाता है. वह काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था. एक-दो बार किशोरी के परिवार वालों ने उसे समझाईश दी थी, ताकि वह लड़की के साथ अभद्रता नहीं करे. सोमवार को किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर लोकेश उसके घर के अंदर घुस गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा. पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो लोकेश वहां से भाग निकला. बाद में परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां उसने लोकेश के खिालफ घर में घुसने, अश्लील हरकत करने और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

आधा दर्जन शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे 

Tue Jan 14 , 2025
भोपाल, 14 जनवरी. मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पिछले चौबीस घंटों के भीतर पुलिस ने आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपये कीमत की शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क पुलिस […]

You May Like