बारिश के बीच नगर से विमानों में निकले ठाकुरजी

ब्यावरा।डोल ग्यारस पर बुधवार को जब मंदिरों से ठाकुरजी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो चहुंऔर जयकारें गूंज उठे. ठाकुरजी के आगमन पर मानों इन्द्रदेव ने भी आसमान से पानी बरसाकर स्वागत किया. ठाकुरजी केे दर्शन कर आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

दोपहर बाद विभिन्न मंदिरों से शंख-झालर, ढोल-ढमाके, भजन कीर्तन के साथ भगवान के विमान निकलना प्रारंभ हुए. राजगढ़ रोड, गुना रोड, सुठालिया रोड, पुराना ए.बी.रोड, शहीद कॉलोनी, जूना ब्यावरा सहित अन्य स्थानों से विमान गुड़ चौराहा पहुंचे जहां से मेन मार्केट सुभाष चौक, नपा कार्यालय के सामने से अहिंसा द्वार, इंदौर नाके से होते हुए पंचमुखी मैदान पहुंचे जहां अजनार नदी के जल से ठाकुरजी के पैर पखारने के बाद यहां सभी विमान की आरती कर प्रसादी वितरण हुआ. तत्पश्चात विमान अपने-अपने मंदिरों की और लौट गये. प्राचीन श्री बीड़ मंदिर, श्री बिहारीजी मंदिर, चर्तुभुजनाथ मंदिर, श्री राललला मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, श्री लक्ष्मीकांत नारायण मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर, छीपा मंदिर भंवरगंज, मनकामनेश्वरी मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, कैलादेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों से विमान निकले.

सडक़ के दोनों और लगी भीड़

ठाकुरजी के दशर््न करने विमान के आने का इंतजार में सडक़ के दोनो और लोगों की भारी भीड़ लगी रही. दर्शन कर प्रसादी चढ़ाई गई. दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. रास्ते भर श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसादी चढ़ाकर आरती की गई.

Next Post

सिमी के पूर्व सदस्य को देसी कट्टा और 6 कारतूस समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया

Wed Sep 3 , 2025
खंडवा। पहले सिमी का गढ़ रहा खंडवा अब फिर स्लीपर सेल के रास्ते पर पुलिस को नजर आ रहा है। सिमी के पूर्व सदस्य मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद अखिल खिलजी, अलहिरा स्कूल के पास, गुलमोहर कॉलोनी को देसी कट्टे और सात कारतूस समय पुलिस ने माल गोदाम के पास घूमता […]

You May Like

Play sound