डीसीपी खुद उतरे सड़क पर, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

इंदौर: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी रविवार को खुद मैदान में उतरे और शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया. इस दौरान एमआर-10, चंद्रगुप्त मौर्य, लवकुश, अरविंदो समेत अन्य चौराहों की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने चौराहों पर वाहन दबाव, सिग्नल टाइमिंग, लेफ्ट टर्न व्यवस्था और जाम की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया.

खासकर पीक ऑवर्स में होने वाली ट्रैफिक समस्या और सिग्नल टाइमिंग पर फोकस किया. डीसीपी त्रिपाठी ने तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि ट्रैफिक फ्लो के अनुसार सिग्नल टाइमिंग में जरूरी बदलाव किए जाएं, ताकि वाहन चालकों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और यातायात सुगम हो सके. निरीक्षण के दौरान एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा, एसीपी हीरानगर रूबीना मिजवानी, आईआईटी इंजीनियर अंशुल अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही तय किया कि संबंधित विभागों के समन्वय से ट्रैफिक सुधार के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी.

Next Post

बस की छत से गिरा भारी पार्सल, सफाईकर्मी महिला गंभीर

Mon May 11 , 2026
इंदौर: राजमोहल्ला इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. सड़क पर सफाई कर रही एक महिला सफाईकर्मी पर बस की छत से करीब एक मि्ंटल वजन का पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी […]

You May Like

मनोरंजन