बस की छत से गिरा भारी पार्सल, सफाईकर्मी महिला गंभीर

इंदौर: राजमोहल्ला इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. सड़क पर सफाई कर रही एक महिला सफाईकर्मी पर बस की छत से करीब एक मि्ंटल वजन का पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.सुनीता बाली वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन 2 के तहत सफाई कार्य कर रही थीं. इसी दौरान हंसचाल ट्रैवल्स की बस के ऊपर रखा लगेज अचानक नीचे गिरकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उठाकर वर्मा यूनियन अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के अनुसार महिला के कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बस पर सामान चढ़ाते समय एक व्यक्ति के हाथ से भारी पार्सल छूट गया, जो सफाईकर्मी महिला पर गिर गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्ट के गोदाम को सील कर दिया. नगर निगम अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह सफाई के दौरान हादसा हुआ है, मामले में जांच जारी है.

Next Post

विदेशी मुद्रा बचाएं, हम पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेंगे: वैष्णव

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री की अपील पर अमल का अनुरोध करते हुए सोमवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा। श्री वैष्णव ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार […]

You May Like

मनोरंजन