हैदराबाद 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना कारागार विभाग नौ से 11 सितंबर तक राजा बहादुर वेंकटका राम रेड्डी (आरबीवीआरआर) तेलंगाना पुलिस अकादमी में 7वीं अखिल भारतीय जेल ड्यूटी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
कारागार महानिदेशक डॉ. सौम्या मिशा के अनुसार देश भर के विभिन्न राज्यों से जेल कर्मी, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और अन्य अतिथि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार 11 सितंबर को समापन समारोह में भाग लेंगे।
तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
Next Post
सरगुजा में फिर टूटा बांध, फसल बर्बाद होने की आशंका
Sat Sep 6 , 2025
अंबिकापुर 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शनिवार को गेरशा जलाशय बांध के एक हिस्से में हुए सुराख से फसल बर्बाद होने की आशंका है। आज सुबह लगभग नौ बजे गेरशा जलाशय बांध के एक हिस्से में बड़ा सुराख हो गया। स्थानीय चरवाहों ने इसकी सूचना गांव वालों दी। […]

You May Like
-
12 months ago
कटनी गटरघाट में मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में सनसनी
-
1 month ago
शराब के लिए युवक पर चाकू से हमला
-
11 months ago
दो दिन से धुलाई, गुटखा के नही छूट रहे जिद्दी दाग
