सर्बिया के राष्ट्रपति वुचिच मिले मोदी से, रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर हुई बात

नयी दिल्ली 18 फरवरी (वार्ता) ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने आये सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर वुचिच ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ बनाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से रक्षा, विनिर्माण, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उर्वरक और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के बारे में विस्तार से बात की।

मुलाकात के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर वुचिच से मुलाकात हुई। हमने रक्षा, विनिर्माण, डीपीआई, उर्वरक और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की। कई वर्षों से भारत और सर्बिया ने मिलकर कार्य किया है और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संबंध और अधिक गति प्राप्त करेंगे।” भारत और सर्बिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से बहुत मैत्रीपूर्ण और मजबूत रहे हैं। दोनों देशों के संबंध गुटनिरपेक्ष आंदोलन की विरासत और दोनों देशों के बीच 1948 से जारी राजनयिक संबंधों पर आधारित हैं।

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Wed Feb 18 , 2026
मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) बैंकिंग, धातु और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में अच्छी लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 283.29 अंक (0.34 प्रतिशत) की तेजी के साथ […]

You May Like