वीडियो कॉल के जरिए की ब्लैकमेलिंग, अश्लील क्लिप जोड़कर मांगी रकम

इंदौर:एमआईजी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर ठग ने वीडियो कॉल के जरिए एक युवक को फंसाकर उसका एडिटेड अश्लील वीडियो तैयार किया और बदनाम करने की धमकी देते हुए रुपए की मांग की, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार देवनगर स्थित सतपुड़ा भवन निवासी 27 वर्षीय राहुल सोंती ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह करीब 11 बजे उसे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया.

कॉल रिसीव करने पर एक लड़की की आवाज सुनाई दी, जिसने खुद को किसी केस के सिलसिले में बातचीत करने की बात कही. वीडियो पूरी तरह धुंधला था और कुछ सेकंड बाद कॉल कट गया.शिकायतकर्ता के मुताबिक, थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक वीडियो भेजा गया, जिसमें उसका चेहरा दिखाई दे रहा था. आरोप है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें अश्लील क्लिप जोड़ दी गई थी.

इसके बाद आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके दोस्तों की आईडी के स्क्रीनशॉट भेजते हुए धमकी दी कि यदि रकम ट्रांसफर नहीं की गई तो उक्त वीडियो उसके परिचितों और रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा. मामले में थाना एमआईजी पुलिस ने आईटी एक्ट की एवं बीएनएस की धारा के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों के धारकों की जानकारी जुटाने के साथ साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है.

Next Post

पालिका प्लाजा के सामने जेबकतरी की घटना, 50 हजार नकदी किए पार

Sat Feb 21 , 2026
इंदौर: सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके में जेबकतरी की घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने फरियादी की जेब से 45 से 50 हजार रुपए के बीच की नकदी पार कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.पुलिस के […]

You May Like

मनोरंजन