पालिका प्लाजा के सामने जेबकतरी की घटना, 50 हजार नकदी किए पार

इंदौर: सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके में जेबकतरी की घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने फरियादी की जेब से 45 से 50 हजार रुपए के बीच की नकदी पार कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.पुलिस के अनुसार ग्राम गिरवर, थाना लालघाटी जिला शाजापुर निवासी 47 वर्षीय केशव सिंह पंवार ने पुलिस को बताया कि जब वह 14 फरवरी को दोपहर करीब 12:50 से 1:10 बजे के बीच पालिका प्लाजा के सामने मुख्य मार्ग पर मौजूद थे.

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से नगदी चुरा ली. फरियादी ने बताया कि रुपए आधार कार्ड की फोटो कॉपी में लपेटकर रखे थे, जो चोरी हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

Next Post

अटरा सरकार के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

Sat Feb 21 , 2026
छतरपुर: नगर से जुड़े गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हो गया। अटरा सरकार के समीप रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए।हादसे में भगवानदास कुशवाहा और रामबाई कुशवाहा एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर इंद्राज चौरसिया […]

You May Like