छतरपुर: नगर से जुड़े गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हो गया। अटरा सरकार के समीप रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए।हादसे में भगवानदास कुशवाहा और रामबाई कुशवाहा एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर इंद्राज चौरसिया सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Post
बरकौहा हाईवे पर ग्रामीणों की सतर्कता: चोरों से छुड़ाए गए मवेशी
Sat Feb 21 , 2026
छतरपुर: बरकौहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कल देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मवेशी ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों की सजगता से अज्ञात पशुओं को कथित चोरों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया।बताया गया है कि रात लगभग 11:30 बजे कुछ लोग मवेशियों को हांकते हुए हाईवे […]

You May Like
-
7 months ago
टैब वितरण घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए: सैलजा