छतरपुर: बरकौहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कल देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मवेशी ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों की सजगता से अज्ञात पशुओं को कथित चोरों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया।बताया गया है कि रात लगभग 11:30 बजे कुछ लोग मवेशियों को हांकते हुए हाईवे की ओर बढ़ रहे थे। देर रात पशुओं को ले जाते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर संबंधित लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद गांव के लोग एकजुट हो गए।
ग्रामीणों के दबाव और विरोध के चलते संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग निकले। गांव वालों ने मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल पशुओं के वास्तविक मालिकों की तलाश की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सजगता नहीं दिखाई जाती, तो मवेशियों की चोरी की बड़ी वारदात हो सकती थी। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
