जीतने के प्रयास में कमी नहीं होनी चाहिए, डॉ. माहौर पहुंचे मास्टर ट्रॉफी टूर्नामेंट में

ग्वालियर: सभी टीमें चैंपियन नहीं बन सकतीं, लेकिन जीत के लिए पूरे मन से प्रयास करना बेहद जरूरी है। प्रयास ही सफलता की दिशा तय करता है। यह बात जयारोग्य अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. एमएल माहौर ने कही। वे जीवाजी विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। स्वागत भाषण एड. राजेश गुर्जर ने दिया। टूर्नामेंट संयोजक बसंत सिंह राठौर ने बताया कि कांटे की टक्कर के पहले मैच में सुपर स्टार ठाठीपुर ने चैलेंजर हजीरा को हराया।

रोमांच से भरपूर दूसरे मैच में राइजिंग स्टार हजीरा ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में स्टाइकर डीडी नगर ने पावर हिटर मुरार को पराजित कर जीत अपने नाम की। अंतिम मैच में रॉयल किंग लश्कर और फाइटर मुरार आमने सामने थे। इसमें मुरार ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। इससे पहले डॉ. माहौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। और कहा कि जिंदगी में चुनौतियों को अपनाएं और आत्मविश्वास को कम न होने दें, सफलता अवश्य मिलेगी। अंत में महामाया प्रसाद व बसंत सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Next Post

पिता की मौत के बाद हड़पे सवा 5 लाख, हक मांगने पर छात्रा को धमकाया

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में पिता की मौत के बाद सवा पांच लाख रूपए हड़पने वाले ने अब युवती को धमकाया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पीडि़ता नौसीन खान एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके दिवंगत पिता स्व. […]

You May Like