गायत्री महायज्ञ में राय परिवार ने दिए 5 लाख रुपए

सीहोर। गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में समाज सेवी अखिलेश राय और श्रीमती अरुणा सुदेश राय की उपस्थिति में पूर्णाहुति संपन्न हुई. उन्होंने समाज एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हुए महायज्ञ में आहुति दी. इस महा आयोजन में राय परिवार द्वारा 5 लाख रुपए का प्रेरणादाय अंशदान किया गया. राय परिवार ने महायज्ञ में अंशदान स्वरूप 5 लाख रुपए की राशि समर्पित करने की घोषणा कर एक अनुकरणीय पहल कर धार्मिक कार्यों में दान के लिए आम जनों को प्रेरित किया. राय परिवार समाज सेवा एवं आध्यात्मिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है. पूर्णाहुति में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित की. जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा शक्ति का संचार हुआ.

 

Next Post

नव दंपतियों को विधायक राय ने दिया आशीर्वाद

Fri May 2 , 2025
सीहोर। अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त में यादव समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विवाह सम्मेलन में पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया. सामाजिक परंपराओं का पालन करते हए वर-वधु के द्वारा सात फेरे लिए गए.विधायक सुदेश राय ने कहा कि […]

You May Like