श्री नवगृह शक्ति पीठ पर श्री शनि जन्मोत्सव पर महानुष्ठान की तैयारियां जोरशोर से शुरू

ग्वालियर। डबरा शहर के विश्वप्रसिद्ध श्री नवग्रह शक्तिपीठ पर आगामी 16 मई 2026 को शनि जन्मोत्सव महोत्सव मनाया जा रहा है। यह अनुष्ठान आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। शक्ति पीठ के मुख्य पुजारी विश्वास दुबे ने प्रेसवार्ता में इस भव्य आयोजन की विस्तृत रूपरेखा मीडिया को साझा की और बताया कि इस वर्ष शनि महाराज के जन्मोत्सव पर दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे देखते हुए श्री नवग्रह शक्तिपीठ पर वृहद स्तर पर जाप एवं पाठ का आयोजन किया जाएगा। पुजारी ने बताया कि 23 लाख श्री शनि जी के मूल मंत्रों का महाजाप होगा जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 131 विद्वान द्वारा महाजाप किया जाएगा। साथ ही 21 विद्वान द्वारा 1008 बार श्री हनुमान अष्टक का पाठ किया जाएगा। मान्यता है कि श्री शनि देव की कृपा पाने के लिए श्री हनुमान जी की भी आराधना अमोघ फलदायी होती है,अनुष्ठान के पश्चात भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

Next Post

भीम आर्मी नेता के होटल में पकड़ा देह व्यापार और जुआ, पुलिस ने मारा छापा

Thu May 14 , 2026
​ग्वालियर। पुलिस ने एक रिजॉर्ट्स पर छापा मारा, जहां अवैध देह व्यापार और जुए का अड्डा था. इस कार्रवाई में भीम आर्मी के एक नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसके संरक्षण में यह गौरखधंधा फल-फूल रहा था. पुलिस ने मौके से नकदी, जुआरियों और अनैतिक कार्य में लिप्त […]

You May Like