शिविर में 90 शिकायतों का निराकरण

विदिशा। शुक्रवार को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जनता की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना रहा। इस आयोजित शिविर में 30 जून 2025 की स्थिति में लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 90 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फरियादियों से चर्चा कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को निष्पक्ष और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, सिरोंज एसडीओपी उमेश तिवारी, लटेरी एसडीओपी अमरेश बोहरे, बासौदा एसडीओपी शिखा भल्लावी, कुरवाई एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

बारोद में गायों की दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri Jul 11 , 2025
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर विचरण कर रही करीब पांच से सात गायों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक दृश्य सुबह ग्रामीणों ने देखा, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह […]

You May Like