यूनिपोल और बस स्टॉप का निर्माण जारी रखने पर एजेंसी को नोटिस

सागर। सागर स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने शहर में बस स्टॉप और यूनिपोल होर्डिंग्स का निर्माण कर रही एजेंसी को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार, एजेंसी से पीपीपी मोड पर 85 बस स्टॉप और 55 यूनिपोल लगाने का अनुबंध हुआ था, जिसमें 7 वर्षों तक संचालन और संधारण का प्रावधान है. अब तक 45 बस स्टॉप और 30 यूनिपोल लगाए जा चुके हैं.

मध्यप्रदेश आउटडोर मीडिया विज्ञापन नीति 2017 के अनुसार, सड़क के मध्य या परिवहन जंक्शन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में यूनिपोल की अनुमति नहीं दी जाती. इसके बावजूद शहर के कटरा नमक मंडी, साबूलाल मार्केट, एसआर-1 और एसआर-2 मार्गों पर नियमों के विपरीत यूनिपोल लगाए गए हैं. स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने नोटिस जारी कर निर्माण रोकने को कहा है और पहले से लगे यूनिपोल और बस स्टॉप की गणना के बाद ही आगे की कार्यवाही की बात कही है.

नगर निगम को इस अनुबंध से 7 वर्षों में लगभग एक करोड़ रुपये किराए के रूप में प्राप्त होने की संभावना है.

Next Post

घुवारा के अबार माता मंदिर में कचरे का अंबार

Thu Jul 24 , 2025
छतरपुर।बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अबार माता मंदिर परिसर में महीनों से सफाई नहीं हुई है, जिससे मंदिर और उसके आस-पास के इलाके में कचरे का अंबार लगा है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि मंदिर में फैली गंदगी, चोक नालियां, बदहाल पेयजल व्यवस्था और बिजली की कटौती से […]

You May Like