घुवारा के अबार माता मंदिर में कचरे का अंबार

छतरपुर।बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अबार माता मंदिर परिसर में महीनों से सफाई नहीं हुई है, जिससे मंदिर और उसके आस-पास के इलाके में कचरे का अंबार लगा है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि मंदिर में फैली गंदगी, चोक नालियां, बदहाल पेयजल व्यवस्था और बिजली की कटौती से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी ज्योति ने बताया

कि गर्मी के मेले के बाद से अब तक सफाई नहीं हुई। हर तरफ कचरा और बदबू फैली है। पानी की टंकियां गंदी हैं और बिजली घंटों गायब रहती है। प्रशासन को कई बार बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं, लेकिन वर्तमान हालातों ने मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था दोनों को ठेस पहुंचाई है।

SDM घुवारा ने इस संबंध में कहा कि मंदिर परिसर की जल्द सफाई कराई जाएगी और पेयजल-बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल ग्रामीणों को अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। सवाल यह भी है कि क्या धार्मिक स्थलों की सफाई और व्यवस्थाएं सिर्फ त्योहारों तक ही सीमित रह गई हैं।

Next Post

छतरपुर की बेटी बनी देश की शान क्रांति की करिश्माई गेंदबाज़ी से भारत ने जीती सीरीज़

Thu Jul 24 , 2025
छतरपुर। इंग्लैंड के चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 13 रनों से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से न […]

You May Like

Play sound