बालीबाल में गेहूं बारसा की छात्राओ का जिला स्तर के लिए चयन

मुलताई। ग्राम बिसनूर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शालेय व्हाली बाल प्रतियोगिता में गेहूं बारसा हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं का अंडर 17 और अंडर 19 में ज़िला स्तर के लिए चयन हुआ है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में गेहूं बारसा की छात्राओं ने बिसनूर की छात्राओं को कड़ी टक्कर देकर पराजित किया। शाला प्राचार्य घनश्याम आज़ाद ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शालेय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं अध्ययन के साथ खेलों में भी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंडर 17 में कप्तान माधुरी गाठे के नेतृत्व में आयुषी आज़ाद, हिमानी कावनपुरे,रूपा उईके खुशी साहू और देविका ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के स्पोर्ट्स कोच अजय गायकवाड़ ने बताया कि अंडर 19 में वर्षा उईके की कप्तानी में आयुषी पाटील,पलक मालवी,प्राची बरवे, मयुरी हरसुले और हिमानी सूर्यवंशी की टीम ने बिसनूर की टीम को हराकर 24 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है। विजयी छात्राओं को प्राचार्य घनश्याम आज़ाद एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई दी है।

 

Next Post

जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया को मिला ‘दतिया रत्न’ सम्मान

Tue Aug 25 , 2026
छतरपुर। साहित्य, संगीत और कला के पुरोधा स्व. महेश मिश्र ‘मधुकर’ की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति समारोह में छतरपुर जिला पंचायत के सीईओ एवं अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया को प्रतिष्ठित ‘दतिया रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी प्रशासनिक कार्यकुशलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और […]

You May Like

Play sound