रायसेन में पुल धंसने पर MPRDC के प्रबंधक खान निलंबित, एक पूर्व संभागीय प्रबंधक और अन्य प्रबंधक को नोटिस, सात दिन में जांच

रायसेन। नयागाँव में पुल गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को देखने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बरेली शासकीय चिकित्सालय पहुँचे। कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली, आवश्यक उपचार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं चिकित्साकर्मियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

वर्तमान में यातायात जारी रखने के लिए नयागांव की पुरानी पुलिया वाले मार्ग को डायवर्ट करके आवागमन जारी रखा गया है।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण 1980 में किया गया था। जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में होने से मप्र सड़क विकास निगम के संधारण में है। इस मार्ग का निर्माण एमपीएसआरएसपी -2 योजनांतर्गत 21 जनवरी 2011 को पूर्ण किया गया था। एडीबी योजनांतर्गत तैयार किए गए स्लैब के रीनफ़ोर्समेंट में जंग , एक्सपेंशन ज्वाइंट में कचरा , प्रोटेक्शन वर्क खराब होना पाया गया था।

जिसकी मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण के लिए पुल के संधारण के लिए 98 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। आज 1 दिसंबर 2025 को पुल की मरम्मत के दौरान पुल का बरेली साइड का एक हिस्सा गिर जाने से 4 बाइक सवार 4 हुए हैं और मरम्मत के काम में जुटे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

कलेक्टर का कहना है कि पुल के संधारण का दायित्व संबंधित फील्ड स्टॉफ का है।

प्रबंधक ए. ए. खान को निलंबित किया गया है और वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक प्रबन्धको को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

साथ ही मुख्य अभियंता गोपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है जो 7 दिवस में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद संबंधित दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Mon Dec 1 , 2025
सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह द्वारा विकासखंड के शा. सांदीपनि उमावि हिर्रवाह, शाउमावि तियरा एवं शा. हाई स्कूल शासन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाए गए तथा कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित होती हुई मिली। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यालयों […]

You May Like