टीडीआर सर्टिफिकेट के लिए पोर्टल शुरू

इंदौर:ननि आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा मध्य क्षेत्र की 4 प्रमुख सड़कों के जमीन मालिकों को ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बैठक ली. ध्यान रहे कि पिछले दिनों नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ऑनलाइन टीडीआर सर्टिफिकेट जारी करने का विशेष पोर्टल शुरू किया गया है । इसी कड़ी में शहर की 4 सड़कों पर स्थित भूखण्ड धारकों को टीडीआर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.

आयुक्त वर्मा ने बैठक में निर्देश दिए कि भूखण्ड धारक आवश्यक दस्तावेज क्षेत्रीय जोनल कार्यालय में प्रस्तुत करें। दस्तावेजों के आधार पर टीडीआर प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए. अधिकारियों को बताया गया कि दस्तावेजों का संकलन कर उन्हें शीघ्रता से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें. उसके बाद प्रमाण पत्र जारी करे. आयुक्त श्वर्मा ने विशेष रूप से कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी एवं सरल होनी चाहिए. भूखण्ड धारकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, संबंधित क्षेत्र के जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.
निम्न प्रमुख सड़कों के जारी होंगे प्रमाण पत्र
नगर निगम द्वारा निम्न प्रमुख सड़कों में महू नाका से टोरी कॉर्नर, व्यास ब्रिज से जिंसी तक, सरवटे बस स्टैण्ड से गंगवाल बस स्टैण्ड तक, बड़ा गणपति से राज मोहल्ला के प्रभावितों को टीडीआर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.
बीआरटीएस सड़क के प्रभावितों को कब ?
बीआरटीएस सड़क चौड़ीकरण में भी निजी भू धारकों ने अपनी जमीन दी थी। उनमें कई भू धारकों को सालों से टीडीआर सर्टिफिकेट नही मिले हैं. उनको यह बताया जाता रहा है कि सरकार ने पॉलिसी तय नहीं की है. सवाल उठता है कि आखिर बीआरटीएस के पूरे भू धारकों को टीडीआर सर्टिफिकेट दे दिए क्या ?

Next Post

सराफा चौपाटी पर संकट: व्यापारियों ने 1 सितंबर से बंद कराने का लिया निर्णय

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर: शहर की विश्व प्रसिद्ध सराफा चौपाटी इन दिनों विवादों में है. सोना-चांदी व्यापारियों का कहना है कि पारंपरिक खानपान की दुकानों के साथ अब अस्थायी ठेले-गुमटी की संख्या बढ़कर 250 से अधिक हो गई है, जिनमें मोमोज, मंचूरियन, डोसा और विदेशी फास्ट फूड बिक रहा है. इसके चलते असामाजिक […]

You May Like