आईएमसी 2025 की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली मेट्रो से पहुंचे सिंधिया

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को

शिवाजी स्टेशन से यशोभूमि तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा की।

श्री सिंधिया आठ से 10 अक्टूबर तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रहे इंडियन मोबाइल कांग्रेस के नौवें संस्करण की तैयारियों का जायजा लेने यशोभूमि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा दिल्ली मेट्रो से की और यात्रियों से बातचीत भी।

गौरतलब है कि दूरसंचार मंत्रालय आठ से 10 अक्टूबर तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडियन मोबाइल कांग्रेस के नौवें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में विश्वभर के इनोवेटर, निवेशक, स्टार्टअप्स और नेताओं सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। कन्वेंशन में 6जी, एआई, क्वांटम, साइबर सिक्योरिटी और इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सहित कई विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित होंगे।

 

 

Next Post

कफ सिरप त्रासदी: सहानुभूति नहीं, समाधान चाहिए: नायक

Mon Oct 6 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर लापरवाही और दोषियों को बचाने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य […]

You May Like