
बागली। मध्य प्रदेश शासन एवं वन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समित के अंतर्गत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पिपरी के नजदीक प्राचीन सीता मंदिर पर पूजापुंरा रेंज अंतर्गत तथा रतनपुर सब रेजं अंतर्गत क्षेत्र की कुल 28 विभिन्न वन क्षेत्र सुरक्षा समितीयो को क्षेत्रीय वन संपदा तेंदूपत्ता से जुटी लाभांश राशि में से 62 लाख की राशि से वाद्य यंत्र, बर्तन, खेल सामग्री, का वितरण किया गया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि बागली विधायक मुरली भंवरा एवं बागली वन परिक्षेत्र एस डी ओ अंकित जामोद विशेष रूप से उपस्थित रहे विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सीता वन मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा समाज सेवी गिरधर गुप्ता रतनपुर सरपंच हरिहर मोगरे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी यादव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चौहान मुकेश दांगी आदी अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना के बाद विभिन्न समितियों को वितरित करने के लिए लाई गई पृथक पृथक सामग्री का वितरण किया गया विधायक भंवरा ने इस दौरान कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है ,कि क्षेत्र के अंतिम पंक्ति के गांव के हर ग्रामीण को लाभ प्राप्त हो इसी कड़ी में ही इन समितियों के लिए आवश्यकता अनुसार सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
चयनित सभी 28 समितियां संकल्प ले की वह पर्यावरण की रक्षा करे वन सामग्री का हम दुरुपयोग रोके कार्यक्रम के दौरान ही बागली वन परिक्षेत्र एस डी ओ अंकित जामोद ने कहा कि वनों को बचाने में वन समितियों की अहम जिम्मेदारी वाली भूमिका रहती है । वन विभाग के साथ वन समितियां कंधे से कंधा मिलाकर वन संरक्षण के लिए सहभागिता कर रही है। साथ में नए वन लगाने में भी सहयोग कर रही है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय रेंज अधिकारी सत्येंद्र सिंह ठाकुर डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद पवांर डिप्टी रेंजर मुकेश तंवर डिप्टी रेंजर नारायण डावर डिप्टी रेंजर वन कर्म चारी हरीश परमार अर्पित शर्मा रतनपुर वन समिति अध्यक्ष कलाबाई विजय सिंह पाटाखाल निमन पुर धाराजी पोला खाल कजली वन समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश जैन गणेश सेन सीताराम ठाकुर मांगीलाल पटेल कमलेश जोशी तुकाराम साहेब वीराम सिंह ठाकुर सोमला डोडवे महेश यादव आचार्य रतन सिंह सेंधव सहित बड़ी की संख्या में ग्रामीण जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन वनपाल नंद किशोर वन रक्षक अशफाक खान ने किया आभार रेजं अधिकारी सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने माना।
