सर्द हवाओं की वापसी से बढ़ेगी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट के आसार

भोपाल: प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड एक बार फिर तेवर दिखाने जा रही है। ऊंचाई पर बने बादलों के हटने और उत्तर दिशा से सर्द हवाओं के सक्रिय होने से बुधवार से रात के तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में शीतलहर का असर भी महसूस किया जा सकता है।
मंगलवार को मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के 22 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं रीवा और सतना जिलों में अति घना कोहरा छाया रहा, जबकि दमोह और खजुराहो में घना कोहरा देखा गया। सीधी, दतिया, उज्जैन और राजगढ़ में हल्के कोहरे का असर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में जम्मू के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत में ऊंचाई पर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 27 दिसंबर से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन ठंड और बढ़ेगी, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Next Post

अटल जी की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी, दूर से ही नजर आएगा अटल स्मारक

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सिरोल पहाड़ी पर बन रहे अटल स्मारक का निर्माण अटलजी की अगली जयंती पर ही पूर्ण हो पाएगा। प्रथम चरण फिलहाल 65 फीसदी तक काम हो चुका है। इस स्मारक पर लाल पत्थर लगाया जा रहा है। लाल पत्थर लगाने का […]

You May Like