भोपाल: ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड के प्रखर विद्वान आचार्य प्रदीप शास्त्री को महर्षि वराह मिहिर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोविंदपुरा स्थित कैरियर कॉलेज में जीवन वैभव ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।आचार्य प्रदीप शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय के शिष्य हैं और ज्योतिष क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है। उन्हें पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। सम्मेलन में देशभर से आए विद्वानों की उपस्थिति में उन्हें साल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके गुरुदेव डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय के साथ-साथ दिल्ली के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य अरुण बंसल, कानपुर के के.ए. दुबे पद्मेश, दिल्ली के वास्तुविद सतीश शर्मा तथा मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं पूर्व सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया। आयोजन में ज्योतिष एवं वास्तु से जुड़े अनेक विशेषज्ञों ने भाग लेकर आचार्य शास्त्री के कार्यों की सराहना की।
