औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वालों को 21 लाख इनाम की घोषणा

ग्वालियर: अब औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने की मांग जोर पकड़ रही है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार दिनेश शर्मा फलाहारी ने पहले औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. अब ब्रज के संतों ने भी इस मांग का समर्थन किया है. दिनेश शर्मा ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाएगा, उसे 21 लाख का इनाम दिया जाएगा.

दिनेश फलाहारी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक औरंगजेब के पाप की निशानी ईदगाह मस्जिद को हटा नहीं देंगे, तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे. उन्होंने यह संकल्प 3 साल पहले लिया था और आज भी इस पर कायम हैं. वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस में पक्षकार हैं और हमेशा नंगे पैर रहते हैं, यहां तक कि न्यायालय में भी नंगे पैर ही जाते हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही ठाकुर जी को मुस्लिमों द्वारा निर्मित पोशाक को बैन करने की मांग भी दिनेश शर्मा फलहारी ने रखी थी, हालांकि उनके इस मांग को मंदिर समिति द्वारा ठुकरा दिया गया था.

Next Post

तीन दिवसीय ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ 20 मार्च को

Tue Mar 18 , 2025
शिवपुरी: प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी 29 वा तीन दिवसीय ओशो ध्यान साधना शिविर स्थानीय फतेहपुर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में देश विदेश में प्रख्यात ओशो के शिविरों की संचालिका मां.ओशीन (चंडीगढ़) के संचालन में 20 मार्च को संध्या 5 बजे शुरू होगा.21 मार्च को ओशो […]

You May Like