बीजेपी कार्यालय घेरने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ता हिरासत में

रीवा। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले. जहा उन्नत पुल के आगे ढ़ेकहा से पहले कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया. बैरीकेट्स लगाए गये थे जिसे कार्यकर्ताओं ने तोडऩे का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हुई. हालात पर काबू पाने के लिये पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए आंसू गैस भी छोड़ी. जिसके बाद कार्यकर्ता तितर-बितर हो गये और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दरअसल एनएसयूआई का प्रदर्शन शिक्षण संस्थाओ में राजनीतिक हस्ताक्षेप, मंहगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध था. भाजपा कार्यालय अटल कुंज को घेरने सभी लामबंद होकर निकले थे, पहले से ही पुलिस बल अपनी तैयारी के साथ उन्नत पुल के आगे बैरीकेट्स लगाकर खड़ा था. जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरीकेट्स के पास पहुंचे तो उन्हे रोकने की कोशिश की गई. जब कार्यकर्ता उग्र होकर आगे बढऩे लगे तो झूमाझटकी भी हुई. वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया और आंसू गैस के गोले भी दागे, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ता तितर-बितर हो गये. लगभग आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा, इस दौरान मार्ग वन-वे किया गया. एजी कालेज तिराहे से लेकर ढ़ेकहा तिराहे तक का मार्ग बंद रहा. आवागमन प्रभावि होने के साथ लोग परेशान हुए. इस संबंध में सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि बीजेपी कार्यालय के पहले ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओ को रोका गया. बैरीकेट्स तोडऩे पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया साथ ही आंसू गैस भी छोड़ी गई. कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. सीएसपी ने बाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये सख्ती की गई और स्थित नियंत्रण में है. उधर एनएसयूआई के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि हमारा प्रदर्शन शांति पूर्ण था कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की. विरोध को गलत तरीके से कुचला जा रहा है, छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही है.

Next Post

अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट: सिद्धार्थ की नाबाद 65 रन की पारी से सीधी की शानदार जीत

Mon Mar 16 , 2026
सीधी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार एमपीसीए ग्राउंड रीवा में खेले जा रहे अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के एकदिवसीय मुकाबले में जिला क्रिकेट संघ सीधी ने जिला क्रिकेट संघ मैहर को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में मैहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए […]

You May Like