भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के भोपाल से उज्जैन के बीच चल रही गाड़ी संख्या 09313/09314 उज्जैन भोपाल- उज्जैन स्पेशल पैसेंजर के फेरे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से पुन: विस्तारित किए गए हैं।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि ट्रेन न.09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल उज्जैन से 15 मार्च तक तथा ट्रेन न. 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 16 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय और ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
