गौहरगंज दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

रायसेन: गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान ने गुरुवार देर रात पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। भोपाल से लौटाते समय औबेदुल्लागंज के जंगल में वाहन बदले जाने के दौरान उसने पुलिस की बंदूक छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।जैसा कि पता है 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उसे गौहरगंज ले जाते समय उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। यह घटना देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई।पुलिस के अनुसार, आरोपी को ले जा रही गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई थी। वाहन बदले जाने के दौरान आरोपी ने कथित रूप से एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनने और उस पर फायर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से छिपा हुआ था और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जंगलों के रास्ते पैदल होकर भोपाल पहुंचा था तथा गांधीनगर इलाके में रह रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, हालांकि उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है और लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Next Post

बीएलओ को तनाव से बचाने अब दोस्ताना माहौल बना रहे अफसर

Fri Nov 28 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे “मैं, ग्वालियर जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान हूं, क्या आपको गणना पत्रक मिला है। यदि मिला है तो उसे भरकर बीएलओ को वापस करें।” एसआईआर अभियान के दौरान ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान कुछ इसी अंदाज में लोगों के घरों पर दस्तक दे रही हैं। बीएलओ […]

You May Like