जबलपुर: विजय नगर निवासी बुजुर्ग को पेंशनर कार्ड के सत्यापन के नाम पर साइबर ठग ने चूना लगा दिया। खाते से 46 हजार 700 रूपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक सुधीर कुमार गुप्ता 60 वर्ष निवासी विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक आफ इंडिया के नाम से विज्ञापन देखा जिसमें सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिये पेंशन कार्ड के लिए पंजीय करने, कुछ सुविधायें प्राप्त होने की जानकारी दी गई थी, विज्ञापन बैंक आफ इंडिया का प्रतीत होने से उसने वास्तविक मानते हुये पेंशनर कार्ड प्राप्त करने के लिये पंजीयन किया। इसके बाद ठग ने बैंक ऑफ इंडिया के नाम और प्रतीक चिन्ह का दुरूपयोग करके उसे विश्वास में लेते हुये उसका पेंशनर कार्ड के सत्यापन के नाम पर उसके बैंकिंग संबंधी गोपनीय विवरण प्राप्त कर उसके खाते से 46 हजार 700 रूपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिये।
Next Post
जिला न्यायालय के सेशन हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Wed Sep 2 , 2026
ग्वालियर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेशन हाउस जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायालय […]

You May Like
-
1 year ago
200 लीटर अवैध डीजल के साथ वाहन जप्त
-
12 months ago
आवारा पशुओं से मिलेगी मुक्ति, नगर पालिका पर जवाबदेही तय
-
5 months ago
सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली
-
11 months ago
बाबा बैजनाथ की दान पेटी में सवा 2 लाख की राशि मिली